fbpx
Ohhhh

Please Pause/Stop Your Ad Blocker.

Hit enter after type your search item
India Breaking News

Made With Love

Janmashtami 2021: आखिर क्या है संख्या 18 का रहस्य, जिसका संबंध भगवान श्रीकृष्ण और महाभारत युद्ध से जुड़ा है

3
Janmashtami 2021: आखिर क्या है संख्या 18 का रहस्य, जिसका संबंध भगवान श्रीकृष्ण और महाभारत युद्ध से जुड़ा है 7

जन्माष्टमी 2021 के इस मौके पर आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे रहस्य के बारे में, जिसे शायद ही आप जानते हों। महाभारत काल और भगवान श्रीकृष्ण के साथ 18 अंक का बहुत ही गहरा संबंध है। इसी कड़ी में आज हम संख्या 18 की मिस्ट्री को जानेंगे। एक वक्त में हमारी सभ्यता का विकास परम ऊंचाइयों तक पहुंच गया था। ज्ञान, विज्ञान, कला, साहित्य ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा था, जहां हमने नए नए कीर्तिमानों को स्थापित ना किया हो। हालांकि महाभारत का युद्ध वह मुख्य बिंदु बना, जहां से हमारी सभ्यता का बिखराव शुरू हुआ। आज भी महाभारत काल से जुड़े कई ऐसे रहस्य मौजूद हैं, जिनके ऊपर से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। उन्हीं में से एक रहस्य है संख्या 18 का। कई लोगों का कहना है कि संख्या 18 का महाभारत के युद्ध में काफी खास महत्व था। आप जब महाभारत के युद्ध का गहराई से अवलोकन करेंगे, तो ये संख्या बार बार आपके सामने आएगी। आइए जानते हैं इसके बारे में –  

पूरे महाभारत के युद्ध में संख्या 18 का काफी खास महत्व था। भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कुल 18 दिनों तक गीता का ज्ञान दिया। महाभारत की किताब में कुल मिलाकर 18 ही अध्याय हैं। हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण पुस्तक गीता में भी आपको 18 अध्याय देखने को मिलेंगे। इसके अलावा कौरवों और पांडवों की सेना में भी कुल 18 अक्षौहिणी सेना थीं।

महाभारत युद्ध को करवाने में मुख्य रूप से 18 सूत्रधार थे। अंत में जब युद्ध की समाप्ति हुई, तो उस दौरान केवल 18 योद्धा ही बचे थे। महाभारत का युद्ध कुल 18 दिनों तक चला। इस बीच भगवान श्रीकृष्ण ने 18 दिनों तक गीता का ज्ञान अर्जुन को दिया। 

4
Janmashtami 2021: आखिर क्या है संख्या 18 का रहस्य, जिसका संबंध भगवान श्रीकृष्ण और महाभारत युद्ध से जुड़ा है 8

इसी वजह से गीता में कुल 18 अध्याय शामिल हैं। अब सवाल उठता है कि महाभारत युद्ध में बार-बार 18 अंक का दोहराव क्या एक संयोग है? या फिर इसके पीछे कोई गहरा रहस्य छिपा है। हालांकि संयोग ज्यादा से ज्यादा 3 से 4 बार होता है। हर बार नहीं होता।

कई लोगों का कहना है कि संख्या 18 के पीछे एक बहुत बड़ा रहस्य छिपा हुआ है। हालांकि अब तक इस राज से कोई पर्दा नहीं उठा पाया है। अगर भविष्य में कोई महाभारत के इस जटिल रहस्य से पर्दा उठाता है, तो कई नई चीजें सामने आ सकती हैं। महाभारत युद्ध और उसके साथ संबंध रखने वाले संख्या 18 के राज को अब तक कोई नहीं जान पाया है। 

Share this:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This div height required for enabling the sticky sidebar
Ad Clicks :Ad Views : Ad Clicks :Ad Views : Ad Clicks :Ad Views : Ad Clicks :Ad Views : Ad Clicks :Ad Views : Ad Clicks :Ad Views :